Monday, September 25, 2023
Homeक्राइमरेवाड़ी में बीटेक स्टूडेंट से लूटपाट- 2 बदमाशों ने फोन छीनने के...

रेवाड़ी में बीटेक स्टूडेंट से लूटपाट- 2 बदमाशों ने फोन छीनने के लिए दांत से काटा

रेवाड़ी में बीटेक स्टूडेंट से लूटपाट- हरियाणा में रेवाड़ी जिले के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में बाइक सवार 2 बदमाशों ने एक स्टूडेंट को लूट लिया। बदमाशों ने फोन छीनने के लिए उसके हाथ को दांत से काट खाया। इतना ही नहीं उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन तोड़ ले गए। उसके गले और बाजू पर भी चोटें आई है। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीजी के बाहर टहल रहा था

मिली जानकारी के अनुसार, मूलरूप से महाराष्ट्र के चन्द्रपुर निवासी प्रिंस सिंह यादव गुरुग्राम जिले की BML मुंजाल यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। फिलहाल प्रिंस धारूहेड़ा के पैराडाइज स्टे पीजी में रहता है। प्रिंस ने बताया कि बुधवार की देर रात वह अपने पीजी से बाहर निकलकर टहलने गया था। 100 मीटर आगे चलते ही पीछे से एक बाइक पर 2 बदमाश उसके पास पहुंचे,सोने की चेन छीनी

प्रिंस ने बताया कि बदमाशों ने उसे रोक लिया। एक बदमाश ने उसका फोन छीनने का प्रयास किया। उसने फोन नहीं दिया तो उसने दांत से उसके हाथ को काट दिया। दूसरे बदमाश ने उसकी गर्दन और बाजू पर चोट पहुंचाई और उसकी पहनी हुई सोने की चेन छीन ली। बदमाशों की हाथापाई में वह गिर गया और बदमाश उसकी चेन छीनने के बाद हाइवे की तरफ भाग गए। उसने तुरंत इसकी सूचना अपने दोस्त रोहित और यश को दी।

पीछा भी किया, पकड़ में नहीं आए बदमाश

प्रिंस ने अपने दोस्त रोहित और यश के साथ मिलकर बाइक पर दोनों बदमाशों का पीछा करने के साथ ही डायल-112 पर वारदात की सूचना दी। लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आ पाए। सूचना के बाद पुलिस प्रिंस के पास पहुंची। प्रिंस ने पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments