Friday, October 6, 2023
Homeक्राइमरेवाड़ी में महिला की संदिग्ध मौत:घर में फंदे पर झूलता मिला शव;...

रेवाड़ी में महिला की संदिग्ध मौत:घर में फंदे पर झूलता मिला शव; मायके वालों ने हत्या कर डेडबॉडी लटकाने का लगाया आरोप

Rewari breaking news– रेवाड़ी में महिला की संदिग्ध मौत- हरियाणा के रेवाड़ी शहर में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। महिला की डेडबॉडी घर में ही फंदे पर झूलती मिली। सूचना के बाद शुक्रवार सुबह अंबाला से महिला के परिवार के लोग रेवाड़ी पहुंचे। मायके वालों ने ससुरालपक्ष पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। मॉडल टाउन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया है।

पड़ौसियों ने दी मायके वालों को सूचना

हरियाणा में अंबाला जिले के शहजादपुर निवासी हरीश कालरा ने बताया कि उनकी बहन कविता (45) की शादी वर्ष 1995 में रेवाड़ी शहर के मॉडल टाउन निवासी अनिल कुमार के साथ हुई थी। हरीश का आरोप है कि गुरुवार की देर रात उन्हें अनिल कुमार के पड़ौसियों ने सूचना दी की उनकी बहन की तबीयत खराब है। अनिल कुमार के परिवार ने इसकी कोई सूचना उन्हें नहीं दी। जबकि उनकी बहन की अपनी बहनों से दिन में बातचीत भी हुई थी।

परिवार ने हत्या का आरोप लगाया

ऐसे में वे सूचना पाकर सुबह साढ़े 5 बजे रेवाड़ी पहुंचे। उन्हें कविता के ससुराल वालों ने बताया कि उसने सुसाइड कर लिया। हरीश का आरोप है कि उनकी बहन ने सुसाइड नहीं किया, बल्कि उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हरीश के मुताबिक, उनकी बहन कविता के दो बच्चे एक लड़का और लड़की है। उनकी बहन को जीजा अनिल कुमार ने काफी समय से परेशान किया हुआ था। अनिल कुमार रेलवे रोड पर दुकान चलाते है। उन्हें पूरा शक है कि कविता की हत्या की गई है। पुलिस परिवार के लोगों के बयान दर्ज कर रही है। बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments