Thursday, September 28, 2023
Homeब्रेकिंग न्यूज24 घंटे के अंदर जिले में डेंगू के सात मरीज मिले -...

24 घंटे के अंदर जिले में डेंगू के सात मरीज मिले – संख्या बढ़कर 138 हो गई है।

24 घंटे के अंदर जिले में डेंगू के सात मरीज मिले। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 24 घंटे के अंदर जिले में डेंगू के सात मरीज मिले हैं। इसके साथ ही डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 138 हो गई है।

इन दिनों जिले के सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी अस्पतालों तक मरीजों का तांता लगा हुआ है। डेंगू के साथ-साथ लोग वायरल बुखार से भी पीड़ित हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में डेंगू के 07 नये मरीज सामने आये हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 संदिग्धों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 7 मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि हुई। पिछले 56 दिनों में मिले 138 मामलों में से 73 मामले अकेले रेवाड़ी शहर से मिले हैं। यानी इस बार भी शहर हॉट स्पॉट बनकर उभरा है। दूसरी ओर, डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार फॉगिंग करा रहे हैं।

राहत की बात यह है कि डेंगू के मामलों में स्थिति पिछले साल की तुलना में बेहतर है। साल 2021 और 2022 में जिले में डेंगू के 300 से ज्यादा केस मिले थे, जिससे हालात बिगड़ गए थे, लेकिन इस बार सिर्फ 138 केस ही मिले हैं।

विशेषज्ञों ने कहा कि डेंगू के सामान्य लक्षण सिरदर्द, मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, उल्टी हैं, जिनमें आंखों के पीछे दर्द और त्वचा पर लाल चकत्ते प्रमुख हैं। स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेंद्र सिंह और दिनेश यादव ने बताया कि जहां भी मामले मिल रहे हैं, वहां आसपास के घरों में फॉगिंग कराई जा रही है और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। पिछले दो दिनों से लगातार मामले बढ़ रहे हैं।

डेंगू के आंकड़े भी बताते हैं कि पिछले दो सालों से डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साल 2021 में 306 केस मिले थे, जबकि साल 2022 में इनकी संख्या बढ़कर 324 हो गई। इस बार अगस्त में ही आंकड़ा 150 से बढ़कर 138 के आसपास पहुंच गया है। अभी 3 महीने और बचे हैं, यानी डेंगू का असर नवंबर तक रहता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments