Thursday, September 28, 2023
Homeरेवाड़ीरेलवेअजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 5 दिन नहीं चलेगी- कई ट्रेनें आंशिक रद और रेगुलेट...

अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 5 दिन नहीं चलेगी- कई ट्रेनें आंशिक रद और रेगुलेट रहेंगी

अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 5 दिन नहीं चलेगी- हरियाणा के रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली अजमेर-जम्मूतवी सुपरफास्ट ट्रेन आज से अगले पांच दिनों तक बंद रहेगी. उत्तर रेलवे के जम्मू तवी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन में तकनीकी कार्य के कारण रेलवे लाइन अवरुद्ध है. यातायात बंद होने से रेल यातायात पर असर पड़ सकता है. उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क प्रबंधक कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्यों से उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्नलिखित ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी

रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 14.09.23 से 18.09.23 तक रद्द रहेगी। 2. गाड़ी संख्या 12413, अजमेर- जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 15.09.23 से 19.09.23 तक रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेल सेवाऐं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 19223, अहमदाबाद-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 14.09.23 से 17.09.23 तक अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पठानकोट स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा पठानकोट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद रेलसेवा दिनांक 16.09.23 से 18.09.23 तक जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी-पठानकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद रेलसेवा दिनांक 19.09.23 को जम्मूतवी के स्थान पर जालंधर सिटी से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी-जालंधर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाड़ी संख्या 19225, भगत की कोठी- जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 15.09.23 से 18.09.23 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा पठानकोट स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा पठानकोट-जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द. गाड़ी संख्या 19226, जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 15.09.23 से 18.09.23 तक जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी-पठानकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 19416, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-अहमदाबाद जो दिनांक 19.09.23 को श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 10 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी एवं मार्ग में 50 मिनट रेगुलेट रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments