Saturday, October 7, 2023
Homeरेवाड़ीहेमचंद्र विक्रमादित्य का राज्याभिषेक दिवस आज- 22 युद्धों में लगातार विजयी रहे,...

हेमचंद्र विक्रमादित्य का राज्याभिषेक दिवस आज- 22 युद्धों में लगातार विजयी रहे, रेवाड़ी में पले-बढ़े

Rewari breaking news, डिजिटल डेस्क रेवाड़ी न्यूज़- हेमचंद्र विक्रमादित्य का राज्याभिषेक दिवस आज- दिल्ली की गद्दी पर राज करने वाले हिंदू सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य का राज्याभिषेक दिवस आज मनाया जाएगा। उन्हें हरियाणा सरकार की तरफ से विशेष सम्मान देते हुए नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में ‘संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार योजना’ के तहत समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि हेमचंद्र विक्रमादित्य की स्मृति में एक डाक टिकट जारी करेंगे।

रेवाड़ी में पले-बढ़े हेमचंद्र विक्रमादित्य को हेमू के नाम से भी जाना जाता है। रेवाड़ी शहर के कुतुबपुर में उनकी आज भी पुरानी हवेली उनकी यादों को संजोए हुए है। इतिहास में हेमचंद्र विक्रमादित्य के नाम कई कीर्तिमान हैं। करीब 450 साल पहले मध्यकालीन भारतीय इतिहास में 22 युद्दों में लगातार विजयी रहने वाले हेमू ने अकबर की फौज को हराकर दिल्ली की गद्दी पर राज किया था। हेमचंद्र विक्रमादित्य ऐसे हिंदू राजा थे, जिनमें वीरता, रणनीतिक कौशल और राजनीतिक दूर दृष्टि का अद्भुत मेल था।

अलवर में हुआ जन्म

इतिहासकारों के अनुसार, सम्राट हेमू का जन्म 1501 में राजस्थान के अलवर जिले में गांव मछेरी नामक एक गांव में राय पूर्णदास के यहां हुआ था। इनके पिता पुरोहिताई का कार्य करते थे। सन 1516 में व्यापार करने के लिए मछेरी से रेवाड़ी चले आए। रेवाड़ी उन दिनों एक अच्छा-खासा व्यापार केंद्र था और रेवाड़ी में रहते हुए ही सम्राट हेमू ने अपनी शिक्षा ग्रहण की और विभिन्न भाषाओं का ज्ञान प्राप्त किया।

1 हजार साल पुरानी हवेली आज भी

रेवाड़ी का इतिहास महाभारत काल से भी पुराना बताया जाता है। अलग-अलग शताब्दी में अलग-अलग विशेषताओं के साथ रेवाड़ी का इतिहास जुड़ा हुआ है। 16वीं शताब्दी में रेवाड़ी का इतिहास अंतिम हिन्दू शासक सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के नाम से जाना जाता है। सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य कि हवेली आज भी रेवाड़ी शहर के कुतुबपुर में स्थित है।

ये हवेली करीब 1 हजार साल पुरानी है। करीब 700-800 वर्ग गज में फैली इस हवेली से हेमू की यादें जुड़ी हुई हैं। इसी हवेली में रहकर हेमू पले-बढ़े और आगे चलकर हिंदू सम्राट बन गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments