Friday, September 29, 2023
Homeक्राइमशादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिग के साथ किया कई बार...

शादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिग के साथ किया कई बार दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रेवाड़ी न्यूज: रेवाड़ी जिले के थाना मॉडल टाउन के थाना क्षेत्र से हाल ही में एक हैरान कर देने वाली खबर मिली है जिसमे राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के गंगापुर सिटी क्षेत्र से तात्पर्य रखने वाले बंटी नमक युवक के द्वारा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ एक नहीं बल्कि कई बार शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म किया गया। जब लड़की को पता चला की बंटी उससे लगातार झूठ बोल रहा था और वह किसी और महिला से शादी करने वाला है तो नाबालिग लड़की ने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों के द्वारा किया गया।

रेवाड़ी जिले के थाना मॉडल टाउन के पुलिस कर्मचारी के द्वारा नाबालिग लड़की के द्वारा शिकायत दर्ज करवाने पर राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के बंटी नामक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। लड़की ने पुलिस कर्मचारियों को जानकारी दी है की आरोपी बंटी का युवती के घर पर आना जाना था। आरोपी ने पहली बार जुलाई 2020 में युवती के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये जिसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपी के द्वारा युवती के साथ कई बार संबंध बनाये गए जबकि आरोपी युवती से शादी ना करके किसी अन्य महिला से शादी करने जा रहा था।

शादी का झूठा झांसा देकर कई बार सम्बन्ध बनाने के बाद जब आरोपी किसी अन्य महिला के साथ शादी कर रहा था। युवती को जब इस बात का पता चला तो उसने शादी का विरोध किया जिसके बाद आरोपी के द्वारा युवती को और उसके परिवार को चुप रहने को कहा गया और डराया धमकाया गया। युवती की शिकायत थाना मॉडल टाउन में राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के आरोपी बंटी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और धमकी देने के मामले में दर्ज की गयी। पुलिस कर्मचारियों के द्वारा आरोपी को आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments