Thursday, September 28, 2023
Homeशिक्षारेवाड़ी : राज्य शिक्षक पुरुस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू, 9...

रेवाड़ी : राज्य शिक्षक पुरुस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू, 9 जुलाई तक कर सकते है आवेदन

रेवाड़ी : शिक्षकों को प्रोत्साहन देने के लिए सेकंडरी शिक्षा निदेशालय के द्वारा राज्य शिक्षक पुरुस्कार का आयोजन किया जाता है। राज्य शिक्षक पुरुस्कार का आयोजन हर साल शिक्षक दिवस के दिन होता है जिसमे योग्य शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाता है। हाल ही में सेकंडरी शिक्षा निदेशालय की तरफ से पुरुस्कार के लिए आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा योग्य शिक्षकों के लिए आवेदन मांगे गए है। बता दे की यह आवेदन 10 जून से शुरू हुए है और 9 जुलाई तक करने वाले है। हर वर्ष इस पुरुस्कार के द्वारा शिक्षकों को प्रोत्साहन देकर उन्हें आगे बढ़ाया जाता है जिससे की शिक्षा व्यवस्था बेहतर होने में मदद मिले।

हर वर्ष किया जाता है राज्य शिक्षक पुरुस्कार

राज्य शिक्षक पुरुस्कारो का आयोजन हर साल शिक्षक दिवस के दिन किया जाता है जब योग्य शिक्षकों को पुरुस्कृत किया जाता है। जानकारी के लिए बता दे की रेवाड़ी से पिछले वर्ष सबसे अधिक शिक्षकों को पुरुस्कार दिया गया है और पिछले साल 10 शिक्षको रेवाड़ी से सम्मान दिया गया था। जानकारी के लिए बता दे की साल 2020 में 44, साल 2021 में 47 चयनित कर साल 2022 में 91 शिक्षकों को 5 सितंबर के दिन पुरुस्कार दिया गया था। साल 2022 में भी पुरुस्कार के लिए 33 शिक्षकों को चयनित किया गया था लेकिन राज्य से उन्हें अब तक कोई खास अनुमोदन प्राप्त नहीं हुआ है।

आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण बाते

  • 5 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस के दिन राज्य शिक्षक पुरुस्कार 2022 और 2023 के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा जिसके लिए एक वितरण समारोह रखा जाएगा।
  • राज्य शिक्षक पुरुस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 10 जून से 9 जुलाई 2023 तक की दिनांक है।
  • जानकारी के लिए बता दे की राज्य शिक्षा समिति के द्वारा ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा ही प्राप्त आवेदन का निरिक्षण किया जायेगा।
  • बता दे की चयनित शिक्षकों के नाम को अनुशंषित करने के लिए 10 अगस्त से लेकर 18 अगस्त तक अनुशंसित करने का समय होगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments