Thursday, September 28, 2023
Homeमौसमरेवाड़ी के नागरिकों के लिए खुशखबरी, बूंदाबांदी के चलते तापमान में 4.5...

रेवाड़ी के नागरिकों के लिए खुशखबरी, बूंदाबांदी के चलते तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट

रेवाड़ी में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी जिसके चलते शहर में रहने वाले लोगों को काफी हैरानी और घुटन हो रही थी तो वहीं कूलर और पंखे आदि बंद होने का नाम ही नहीं ले रहे थे। परंतु अब मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है और मौसम दिन-प्रतिदिन बदलता जा रहा है। शुक्रवार को आसमान में काले बादल छाए हुए थे और कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भूमि जिसके चलते मौसम कुछ हद तक ठंडा हो गया। वीरवार से जिले के तापमान में गिरावट के साथ ही गर्मी में काफी हद तक राहत देखी गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस देखा गया।

41 डिग्री से 35.5 डिग्री आया तापमान

पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के रेवाड़ी जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा था और कई बार तापमान यह आंकड़ा भी पार कर रहा था जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस देखा गया है अर्थात बूंदाबांदी के चलते तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट हुई है और लोगों को गर्मी से राहत देखने को मिली है। पिछले दिनों के दौरान गर्मी अपने रौद्र रूप में थी जिसने लोगों का जीना बेहाल कर रखा था। बताया जा रहा था कि बिपरजॉय के असर से राजस्थान की गर्मी हरियाणा में आ रही है जिससे जिले में इतनी गर्मी हो रही है और इतना ही नहीं बल्कि यह गर्मी उमस भरी गर्मी भी थी।

रेवाड़ी जिले में नमी वाली हवा चल रही थी जिससे उमस भरी गर्मी लोगों का हाल बेहाल कर रही थी लेकिन बुधवार रात से मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया जिससे तापमान भी गिरा और गर्मी में थोड़ी राहत भी देखने को मिली। वैसे तो जून का महीना चिलचिलाती गर्मी और लू के लिए मशहूर होता है लेकिन इस बार मौसम में लगातार बदलाव देखे गए और कभी तेज गर्मी तो कभी ठंडक रही जिसके चलते लोग अधिक हैरान हो गए। मौसम में बदलाव के कारण नागरिकों में खांसी जुकाम जैसी समस्याएं भी देखी जा सकती है। फिलहाल तापमान की गिरने से गर्मी से राहत देखने को मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments