Saturday, October 7, 2023
Homeक्राइमरेवाड़ी में 25 लाख की धोखाधड़ी:3 मरला का प्लाट खरीदा था; पैसे...

रेवाड़ी में 25 लाख की धोखाधड़ी:3 मरला का प्लाट खरीदा था; पैसे लेकर भी नहीं कराई रजिस्ट्री, दाम बढ़ने पर आया लालच

Rewari breakin news, डिजिटल डेस्क रेवाड़ी न्यूज़ – रेवाड़ी में 25 लाख की धोखाधड़ी- हरियाणा के रेवाड़ी शहर स्थित पॉश इलाके सेक्टर-4 में एक प्लाट की एवज में गुरुग्राम के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी हो गई। पहले गलत तरीके से इकरार नामा किया और फिर कोर्ट में केस जीतने के बाद जमीन के बढ़े दाम के कारण आरोपियों को लालच आ गया। जिसके चलते उसके प्लाट की रजिस्ट्री ही नहीं कराई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

32 लाख में हुआ था सौदा

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के सेक्टर-51 निवासी रतनलाल कुछ साल पहले तक हिसार के कृष्ण नगर में रहते थे। तभी उनकी हिसार के ही रहने वाले शमशेर सिंह से अच्छी जान-पहचान हो गई। एक दिन शमशेर सिंह ने रतनलाल को बताया कि उसे पैसों की जरूरत है और उसके ससुर सतबीर ने रेवाड़ी के सेक्टर-4 में 3 मरला का प्लाट खरीदा हुआ है। या तो ये प्लाट वो बिकवा दें, या फिर खरीद ले। शमशेर सिंह द्वारा बताई गई लोकेशन और कागजात के बाद रतनलाल प्लाट की तहकीकात करने रेवाड़ी आए

25 लाख रुपए कैश दिए

यहां प्लाट समझ में आने के बाद रतनलाल ने ही शमशेर सिंह और उनके ससुर सतबीर सिंह से 3 मरला के इस प्लाट का 32 लाख रुपए में सौदा कर लिया। रतनलाल ने बताया कि सौदा तय होने के बाद आरोपियों ने उससे 25 लाख रुपए कैश लिया और बकाया राशि रजिस्ट्री के समय पर देने की बात हुई थी। बाकायदा इकरार नामा भी किया गया।

रजिस्ट्री का समय आने से पहले वह रेवाड़ी एसएचवीपी के ऑफिस में प्लाट से संबंधित जानकारी जुटाने पहुंचा तो पता चला कि इस प्लाट की अलॉटमेंट सतबीर सिंह के नाम पर नहीं है, बल्कि किसी और के नाम पर है। साथ ही ये भी जानकारी मिली की इस प्लाट पर रेवाड़ी के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने कोर्ट में सिविल केस किया हुआ हैनहीं कराई रजिस्ट्री

इस पर रतन लाल तुरंत शमशेर सिंह व उसके ससुर सतबीर के पास पहुंचा और कहा कि इस प्लाट पर तो कोर्ट में सिविल केस दायर है और ये प्लाट भी किसी और के नाम पर अलॉटमेंट है। इसके बाद शमशेर और सतबीर ने भरोसा दिया कि वे कोर्ट में इस केस को जीत जाएंगे और अगर केस नहीं जीते तो ब्याज सहित उसके पैसे वापस लौटा देंगे।

रतनलाल ने बताया कि पिछले दिनों कोर्ट के आदेश पर ये प्लाट सतबीर के नाम पर एसएचवीपी की तरफ से अलॉटमेंट कर दिया। जैसे ही रतनलाल को इसकी जानकारी मिली तो उसने सतबीर व शमशेर पर प्लाट की रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाया।

कीमत बढ़ने पर आया लालच

आरोप है कि इस वक्त प्लाट की कीमत काफी ज्यादा है। ऐसे में आरोपियों के मन में लालच आ गया और उसकी रजिस्ट्री नहीं कराई। ना ही उसके पैसे वापस दिए जा रहे हैं। इससे संबंधित शिकायत रतनलाल ने पुलिस को दी। मामले में कार्रवाई करते हुए मॉडल टाउन थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 406, 420 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments