Thursday, September 28, 2023
Homeक्राइमरेवाड़ी न्यूज: आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला के...

रेवाड़ी न्यूज: आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

रेवाड़ी न्यूज: हाल ही में रेवाड़ी से हैरान और शर्मसार कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है जिसके अंतर्गत एक आरोपी युवक ने एक महिला की फोटो को एडिट करके उसे अपने साथ जोड़कर वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब रामपुरा पुलिस को इस बात की शिकायत मिली तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी ने महिला के साथ अपनी फोटो एडिट कर ली थी और वह उसे वायरल कर देने की धमकी दे रहा था जिसके चलते दबाव बनाकर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और साथ ही उसके पति पर भी हमला किया।

यह है पूरा मामला!

महिला के द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार उनके गांव के एक युवक ने गली में जाते समय उनकी तरफ अश्लील इशारे किए परंतु इज्जत के डर की वजह से महिला ने उससे कुछ नहीं कहा लेकिन आरोपी यहीं पर नहीं रुका। आरोपी ने आगे महिला की फोटो उठाकर उसे एडिट करके अपनी फोटो के साथ जोड़ा और उसे वायरल कर देने की धमकी महिला को देने लगा। इससे परेशान होकर महिला आरोपी से बचने के लिए अपने गांव चली गई। पिछले साल नवंबर की बात की महिला अपने गांव जाने के लिए बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी तभी आरोपी आया और धमकी देते हुए महिला को अपने साथ ले गया।

आरोपी ने महिला को धमकी देकर अपने साथ बिठाया और उसे अपने साथ शहर दे गया जहां आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया ही सही लड़की साथ में महिला के पति क पर भी हमला किया। आखिरकार परेशान होकर परिजनों को मामले की जानकारी देनी पड़ी और उसके बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गयी। जब पुलिस को मामले की जानकारी दी गई तो पुलिस ने भी केस दर्ज करके आरोपी को पूर्ति के साथ गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments