Sunday, October 1, 2023
Homeब्रेकिंग न्यूजरेलिंग तोड़कर ओवरब्रिज से नीचे गिरा ट्रॉला

रेलिंग तोड़कर ओवरब्रिज से नीचे गिरा ट्रॉला

रेलिंग तोड़कर ओवरब्रिज से नीचे गिरा ट्रॉला- हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। करीब 30 फीट ऊंचे ओवरब्रिज की रेलिंग को तोड़ते हुए ट्रॉला नीचे सर्विस लेन पर आकर गिर गया। हालांकि गनीमत यह रही कि उस वक्त सर्विस लेन पर कोई अन्य वाहन नहीं था, वर्ना बड़ा हादसा भी हो सकता था। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रॉला के चालक को सुरक्षित बाहर निकल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रॉला शनिवार दोपहर करीब 2 बजे राजस्थान के जयपुर की तरफ से टाइलें भरकर दिल्ली के लिए चला था। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बावल की असाही इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास बने ओवरब्रिज पर ट्रॉला का अचानक संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते ट्रॉला ओवरब्रिज की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे सर्विस लेन पर आकर गिर गया। 30 फीट की ऊंचाई से ट्रॉला गिरने के कारण जोरदार धमाका हुआ।

चालक को सुरक्षित बाहर निकाला

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की सांसे फूल गई। लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची तो ट्रॉला पलटा हुआ था और चारों तरफ धूल का गुब्बार था। शुरुआत में किसी के दबने की भी आशंका थी, लेकिन जैसे ही ट्रॉला का क्रेन से हटाया गया तो पता चला कि ट्रॉला का चालक की उसके अंदर फंसा हुआ है। हालांकि ट्रॉला के चालक को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसे मामूली चोट आई है, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सर्विस रोड पर लगा जाम

हादसे के कारण हाईवे की सर्विस रोड कुछ समय के लिए ब्लॉक हो गई। सूचना के बाद हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस के अलावा कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रॉला को साइड में किया गया, जिससे सर्विस रोड पर ट्रैफिक फिर से सुचारू हो पाया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हादसे की असली वजह ट्रॉला चालक के बयान दर्ज होने के बाद पता चलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments