Sunday, October 8, 2023
Homeब्रेकिंग न्यूजगुरुग्राम के कॉलेज में निकला 13 फुट लंबा अजगर- जीव जंतु विभाग...

गुरुग्राम के कॉलेज में निकला 13 फुट लंबा अजगर- जीव जंतु विभाग ने 2 घंटे रेस्क्यू चलाकर पकड़ा; अरावली के जंगल में छोड़ा

Rewari breaking news, डिजिटल डेस्क रेवाड़ी न्यूज़-  गुरुग्राम के कॉलेज में निकला 13 फुट लंबा अजगर- हरियाणा में गुरुग्राम के कस्बा सोहना स्थित निरंकारी गुरुवचन सिंह मेमोरियल कॉलेज में 13 फुट लंबा अजगर (पाइथन) निकलने से हड़कंप मच गया। कॉलेज के पार्क में अजगर को देखकर स्टूडेंट के बीच अफरा-तफरी मच गई। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत अजगर निकलने की सूचना जीव जंतु विभाग की टीम को दी। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा। टीम ने अजगर को अरावली इलाके के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया है।

दरअसल, सोहना के निरंकारी गुरुवचन सिंह मेमोरियल कॉलेज में रोजाना की तरह स्टूडेंट शनिवार को भी पार्क में टहल रहे थे। इसी दौरान स्टूडेंट को काफी लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर स्टूडेंट घबरा गए। अगर करीब 13 फुट लंबा था। स्टूडेंट ने इसकी सूचना फौरन कॉलेज प्रबंधन को दी। स्टूडेंट ने खुद की जान बचाने के साथ ही अजगर किसी तरह का नुकसान न पहुंचे इसका भी ख्याल रखा। कॉलेज प्रशासन की तरफ से इसकी सूचना जीव जंतु विभाग को दी गई।

2 घंटे चला रेस्क्यू

सूचना के बाद जीव जंतु विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने 2 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर अजगर को एक बड़े बोरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसे अरावली इलाके के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया है।

स्टूडेंट ने अजगर का रखा ख्याल

जीव जंतु विभाग के अधिकारी राजेश चहल ने बताया कि सूचना के बाद तुरंत जीव जंतु विभाग के साथ कॉलेज पहुंचे। छात्र अजगर को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे। लोगों की मदद से अजगर का रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम ने उसे जंगल में छोड़ दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments